परबत्ता: उसरी टोला के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग गांव के उसरी टोला के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खीराडीह गांव निवासी दिनेश यादव अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महद्दीपुर गांव के बाइक सवार प्रितम क