चूरू: ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत, सीकर ले जाते समय तोड़ा दम
Churu, Churu | May 26, 2026 चूरू जिले के तारानगर कस्बे में ननिहाल आए 16 वर्षीय किशोर की ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन घायल बालक को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चूरू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत लगातार बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे सीकर रेफर कर दिया।