सुसनेर: वार्ड 7 में लो-वोल्टेज की समस्या होगी दूर: पार्षद प्रतिनिधि और बिजली कम्पनी ने जेई ने किया ग्राउंड सर्वे
वार्ड क्रमांक 7 में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। शुक्रवार शाम 5 बजे पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला के नेतृत्व मे बिजली विभाग के जेई इमरान हुसैन की मौजूदगी में विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण ग्राउंड सर्वे किया गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर से केबल कनेक्शनकी जांच की गई। जल्द ही समाधान का भरोसा दिया।