श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीप नदी के पास पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ शनिवार की रात्रि 09 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज रविवार को शाम 06 बजे दी है।