मिश्रिख: बौधनी के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल
जनपद के संजना थाना क्षेत्र के बौधनी के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग सहित तीन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है