भानपुरा: भानपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 3 में मकान में आग, टला लाखों का नुकसान
भानपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 3 में एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग लगने के समय मकान मालिक और उनके परिवारजन घर पर मौजूद नहीं थे। आग की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।सूचना मिलने पर नगर परिषद का अमला, बिजली विभाग, पुलिस विभाग एवं पटवारी व संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच