बरेली में गुरुवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए सीबीगंज क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। करीब 120 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति के बन रही कॉलोनियां चंद मिनटों में मलबे में तब्दील कर दी गईं।बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि गांव बंडिया में अमित अग्रवाल उर्फ राजा और कमल बेदी उर्फ सोनू पंजाबी 100 बीघा जमीन पर कॉलोनी