तिर्वा: तिर्वा अन्नपूर्णा मंदिर में कल लगेगा मेला, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Tirwa, Kannauj | Jul 28, 2026 सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर, तिर्वा में बुधवार को आयोजित होने वाले पारंपरिक असाड़ी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में बड़ी संख्या में कन्नौज सहित आसपास के कई जनपदों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इ