दानापुर मंडल अंतर्गत बक्सर-चौसा रेलखंड के पवनी-कमरपुर हॉल्ट के नजदीक रविवार को 3:00 बजे अपराह्न में एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। उसका शव पोल संख्या 666-16/18 के पास डाउन पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। रेल थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। काफी कोशिश के बावजूद शव की पहचान नहीं हो पाई है।