गोपालगंज: चैनपट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, अस्पताल से गोरखपुर रेफर
जिले के नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही हादसे के बाद जख्मी युवक को डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।