बिहटा: मूसेपुर गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं हुईं घायल
Bihta, Patna | Oct 5, 2025 बिहटा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट के दौरान दो महिला घायल हो गयी। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मारपीट का मामला रविवार की रात्रि 8:55 के करीब की है। घायल महिलाओं की पहचान पानीपत देवी और बुचन देवी के रूप में की गई है।