अरियरी थाना क्षेत्र के सनैया गांव निवासी अमन कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद जदयू के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी गुरुवार शाम 8 बजे उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत अमन को एक मेहनती व होनहार छात्र बताया। घटना मंगलवार रात सिकंदरा–नवादा मुख्य मार्ग स्थित पकरी वर्मा गांव के पास हुई थी।