सोहागपुर: अमरहा में वृहद विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी गई
जिले के ग्राम अमरहा स्थित राजपूत हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार की दोपहर 12 बजे लगभग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद विधिक जागरूकता शिविर एवं शासकीय योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक अधिकारी देवेंद्र सिंह परस्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी।