मीरगंज शहर में नो-इंट्री के बावजूद बड़े वाहनों के धड़ल्ले से परिचालन के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे मीरगंज के राजेंद्र चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश से सड़क के दोनों तरफ घंटों जाम जैसी स्थिति बनी रही। जाम में फंसे वाहन रेंगते नजर आए, वहीं राहगीरों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।