मोतिहारी: मोतिहारी ALTF टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ की कार्रवाई
मोतिहारी ALTF टीम के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहो से 16 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद किया। इस दौरान 2500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। साथ ही दो भट्ठी को ध्वस्त किया गया। शराब तस्करों के द्वारा नया तरीका ढूंढ कर नदी के किनारे शराब का अंडरग्राउंड कारोबार किया जा रहा है।