मोतिहारी: गर्भवती महिला की मौत के मामले में निजी अस्पताल को किया गया सील
अरेराज के निजी हाँस्पिटल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में उक्त निजी हाँस्पिटल को सील कर दिया गया है। अरेराज एसडीएम अंजली शर्मा के द्वारा तीन सदस्य टीम का गठन किया गया था। जिसमें टीम के द्वारा उक्त निजी हाँस्पिटल को सील कर दिया गया। उक्त टीम मे अरेराज सीओ उदय प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। जानकारी शनिवार की शाम 06 बजे मिली।