जमालपुर में एडीएम भू राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को क्षेत्र के बूथों का औचक निरीक्षण किया। मतदाता सूची के बिशेष सघन पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कार्य में लापरवाही बरतने पर कारवाई की चेतावनी दी। हसौली कंपोजिट विद्यालय के बूथ पर लगाए गए कर्मियों से एसआईआर की प्रगति के बारे में पूछा।