अंबाह। न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शुरू हुआ, जहां लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद और मोटर दुर्घटना दावों जैसे मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया गया। कई प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा हुआ, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिला।