सिवनी: झिलमिली गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत, बाइक सवार नीलेश घायल
Seoni, Seoni | May 19, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलमिली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मंगलवार को बताया गया कि हादसे में बाइक सवार नीलेश घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।