जशपुर: सारंगडाँड़ में 'अंधा मोड़' बना हादसों का हॉटस्पॉट, ट्रेलर पलटा—चालक बाल-बाल बचा
चराईडाँड़–बतौली स्टेट हाईवे के बनकोम्बो-सारंगडाँड़ मार्ग पर स्थित खतरनाक अंधा मोड़ एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। शनिवार की बीती रात करीब 9:30 बजे बोकारो से सरिया लोड कर अनूपपुर जा रहा ट्रेलर मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि चालक ट्रेलर के अगले हिस्से में फंसा हुआ है। लोगों ने तत्परत