गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड में पैक्स चुनाव का प्रचार हुआ समाप्त, 26 नवंबर को होगी वोटिंग
प्रथम चरण में गढ़पुरा प्रखंड में 26 नवंबर को पैक्स चुनाव होना है। इसी को लेकर आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। गढ़पुरा प्रखंड के कुल नौ पंचायतों में आठ पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। एकमात्र गढ़पुरा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी नारायण मिश्रा निर्विरोध चुने गए