श्रीडूंगरगढ़: आडसर बास में चाइनीज डोर से एक व्यक्ति घायल, अस्पताल भेजा गया
श्रीडूंगरगढ कस्बे के आडसर बास क्षेत्र में चाइनीज डोर के कारण बड़ा हादसा टल गया। गोलछा के घर के पास मालचंद तातेड़ दुपहिया वाहन से बाजार जा रहे थे, तभी अचानक डोर उनके गले में लिपट गई और गला कट गया। डोर हटाने के प्रयास में उनके हाथ में भी चोट आई और संतुलन बिगड़ने से वाहन फिसल गया, जिससे पैरों में चोट लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे बंशी स्वामी ने