गिरिडीह: जिले में संचालित विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त ने विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के साथ की बैठक
जिले में संचालित विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को 1 बजे समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों एवं विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन को लेकर गहन चर्चा की गई।