गिरिडीह: डुगडूगिया जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय अदनान शेख की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुगडूगिया जीटी रोड पर बुधवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय अदनान शेख की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह 10 बजे गिरिडीह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।