सहारनपुर: अर्णव ने क्रिकेट में बनाई अपनी अलग पहचान, लकवाग्रस्त पिता और दिव्यांग मां के संघर्ष ने बनाया यूपी का स्टार क्रिकेटर
सहारनपुर की तंग गलियों से निकला 15 वर्षीय अर्णव आज संघर्ष और हौसले की मिसाल बन गया है। आर्थिक तंगी, पिता की बीमारी और सीमित संसाधनों के बावजूद उसने क्रिकेटर बनने का सपना नहीं छोड़ा। पिता के पैरालिसिस के बाद परिवार की जिम्मेदारी बड़े भाई पर आ गई। भाई ने अपना क्रिकेट करियर छोड़ नौकरी शुरू की ताकि अर्णव की पढ़ाई और ट्रेनिंग जारी रह सके।