मिर्ज़ापुर: क्षेत्राधिकार सदर को लालगंज और क्षेत्राधिकार यातायात को सदर की जिम्मेदारी दी गई, स्थानांतरण आदेश आया सामने
क्षेत्राधिकार सदर अमर बहादुर को लालगंज और क्षेत्राधिकार यातायात मुनेंद्र पाल सिंह को क्षेत्राधिकार सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस की ओर से शनिवार की दोपहर 1:00 बजे इसकी जानकारी दी गई। स्थानांतरण आदेश के अनुसार दोनों ही क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।