मिर्ज़ापुर: पान मसाला की झोले में छुपाकर अवैध गांजा की तस्करी करते चार अंतरराज्यीय तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार से गिरफ्तार, हुआ खुलासा
पुलिस लाइन सभागार में सीओ अमर बहादुर ने चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के पकड़े जाने के मामले का खुलासा किया। बताया कि पान मसाला के झोले में छुपाकर कार की डिग्गी में रखकर तस्कर छत्तीसगढ़ से लाकर बिहार और चंदौली ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने पकड़े गए अवैध गांजा की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई है।