छतरपुर नगर: नई ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई
गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे छतरपुर के नई ईदगाह में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की। मकसूद अहमद ने बताया कि नमाज के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू होगी, जो इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ करते हुए सभी लोगों से आपसी सौहार्द और मिल-जुलकर रहने की अपील की।