अंबाह: पालिक पुरा में चोरी: शादी में गया परिवार, पीछे से चोरों ने घर किया साफ, लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ
Ambah, Morena | Jun 23, 2026 महुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पालिक पुरा में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। सुबह बक्सा खेत में टूटा हुआ मिला, जिसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। फरियादी मायाराम सखवार ने अपने चचेरे भाइयों पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।