इटावा: सकौआ गांव में मजदूर की पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Feb 1, 2024 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सकौआ गांव के पास बने ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर हरिगोविंद की पिटाई से क्षुब्ध उनकी पत्नी घन कुमारी ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परजनों को सौंप दिया है।