फुलवरिया: बलभद्र परसा गांव में सांप काटने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक मृतका अपने जीजा अरविंद शाह के घर पर रहकर इलाज कर रही थी। परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब रहती थी। घर से कुछ दूरी पर टहलने के दौरान उसे सांप ने डस लिया ।