पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल परिसर में हूल क्रांति दिवस के अवसर पर वीर सिदो-कान्हू सहित अन्य जनजातीय वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हूल आंदोलन के इतिहास, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समाज के संघर्ष तथा बलिदान को याद किया।