चौसा अंचल कार्यालय में इन दिनों कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। पिछले माह से राजस्व कर्मी हड़ताल पर हैं, और अब अंचल अधिकारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अंचल कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और आम लोगों के जरूरी कार्य लंबित पड़े हैं। वहीं बुधवार को चौसा अंचल कार्यालय में हड़ताल के कारण पूरी तरह से परिसर शांत रहा।