सुपौल: सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर, शहर जाम की समस्या से बेहाल
Supaul, Supaul | Jan 16, 2026 सुपौल शहर को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान अब बेअसर साबित होता नजर आ रहा है। अभियान के बावजूद शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है