स्ट्रीट डॉग अब ग्रामीण अंचलों में भी खूंखार हो गए हैं। शुक्रवार शाम को ग्राम पंथपिपलई में स्ट्रीट डॉग ने घर के बाहर खेल रही एक 6 साल की बच्ची को बुरी तरह से नोंचकर घायल कर दिया। अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उसकी हालत अब स्थिर है। आगर रोड पर स्थित पंथपिपलई में शुक्रवार शाम को धर्मेंद्र अग्रवाल की 6 साल की बेटी शिवानी घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक स्ट्रीट डॉग