बांसजोर: सिलिंगा कॉलोनी टोली में सोलर जलमिनार खराब, ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी
जलडेगा प्रखंड के टिनगिना पंचायत के सिलिंगा कॉलोनी टोली के ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, मालुम हो कि पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सिमडेगा के जल जीवन मिशन के तहत् सोलर आधारित लघु ग्रामीण विकास जलापूर्ति योजना 2022-23के तहत जय मां कंस्ट्रक्शन द्वारा स्थापित किया गया था तथा ग्रामीणों के बीच पेयजल आपूर्ति होती थी