भरथना: बकेवर के आदर्श नगर से होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे युवक अभिषेक यादव की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में कोहराम
बकेवरथाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी 21 वर्षीय अभिषेक यादव की मैनपुरी में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। शनिवार तड़के वह फर्रुखाबाद के कमालगंज के लिए बाइक से निकला था। किशनी-कुसमरा मार्ग पर अरसारा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह डिवाइडर से टकरा गया।