अररिया। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों की निगरानी को लेकर शनिवार की रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अररिया एसपी के निर्देश पर रात करीब 9 बजे से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की गहन जांच की।