रतनी फरीदपुर: प्रखंड में किसानों का रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू, केंद्रों पर उमड़ी भीड़, वरना नहीं मिलेगा ₹6000 का लाभ
रतनी प्रखंड में किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन अभियान गुरुवार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। पंचायत सरकार भवन व अन्य स्थलों पर काउंटर लगाए गए हैं। आधार कार्ड व जमीन की रसीद अनिवार्य रखी गई है। पहले दिन बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। मुखिया नवीन कुमार ने पात्र किसानों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे तक भी अपील की।