एसएसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब वांछित वारण्टी अरुण कुमार पुत्र सुरेश उर्फ रामखिलाड़ी यादव को नयावास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को मा० न्यायालय मैनपुरी में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में प्र0नि0 प्रेम सिंह, उ0नि0 पवन कुमार एवं का0 नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।