सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राजनीश केवट (उम्र 28 वर्ष), पिता महेश केवट, निवासी गौरैया गांव, अपने ससुराल से वापस गांव लौट रहा था।बताया जा रहा है कि रास्ते में सोनोरा बाईपास के पास एक अज्ञात युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी और फिर चाकू से हमला कर मौके से हुआ फरार।