बेरो: वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत, किसानों को भारी नुकसान; मुआवजे का आश्वासन
Bero, Ranchi | Mar 31, 2026 बेड़ो के घाघरा पंचायत स्थित असरो गांव में वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना में संकर उरांव, निर्मल उरांव और बिसवा उरांव को करीब 40 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया, वहीं उप प्रमुख ने आपदा विभाग से संपर्क कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।