जलेसर: हथोड़ा मोहल्ले के सोहेल हत्याकांड मामले में बाकी बचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करेगी जलेसर पुलिस :अपर पुलिस अधीक्षक
Jalesar, Etah | Feb 3, 2024 थाना जलेसर के अंतर्गत हथोड़ा मोहल्ले के रहने वाले सोहेल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के पिता सहित अन्य ने कर दी थी। मृतक सोहेल के पिता ने थाना जलेसर पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जलेसर पुलिस ने इस पूरे मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है व अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।