मुलताई: परमंडल में ट्रेन उतरकर बीती रात पहुंचा मानसिक दिव्यांग युवक, ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा; पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Multai, Betul | Sep 23, 2024 परमंडल में बीती रात करीब 2 बजे एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ट्रेन से उतरकर गांव में घुस गया। यह युवक यहां लोगों के घर के दरवाजे खटखटाकर दरवाजा खोलने के लिए कह रहा था। जिससे कि ग्रामीणों को लगा कि यह युवक चोर है। जिसके बाद मनीराम बुआडे, प्रणव पवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने इस युवक को पेड़ से बांध दिया। प्रणव ने पुलिस को सूचना दी।