बांधवगढ़: अवैध देशी भरमार से चली गोली, युवक गंभीर घायल; फरार आरोपी धनीराम यादव गिरफ्तार
उमरिया पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने और लापरवाहीपूर्वक गोली चलाकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा अमड़ी में 21 मई की रात नन्हेलाल अगरिया को देशी भरमार बंदूक के छर्रे लगने से गंभीर चोटें आई थीं।पुलिस के अनुसार घायल नन्हेलाल अपनी गाय की बछिया तलाशते हुए जंगल की ओर गया था,गोली लग गई थी ।