बीना: नानक वार्ड में रेलवे कर रही बाउंड्री बोल का निर्माण, कई शिकायतों के बाद भी रेल प्रशासन ने निर्माण में नहीं किया बदलाव
Bina, Sagar | Jun 14, 2026 रेलवे के द्वारा बनाई जा रईस सुरक्षा दीवार एक बार फिर विवादों के घेरे में है। भगत सिंह वार्ड से नानक वार्ड तक चल रहे बाउंड्री वॉल निर्माण में मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी हो रही है, तो वहीं यह दीवार आम लोगों की जान को खतरे में डाल रही है। नानक वार्ड पार्षद लोगों की सुरक्षा का हवाल देते हुए बाउंड्री वॉल का विरोध कर रहे हैं। जिसकी शिकायतें भोपाल तक पहुंच गईं।