रामपुर: थाना गंज क्षेत्र से चेक बाउंस के अभियोग में पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jan 4, 2025 शनिवार को शाम आठ बजे प्रेसनोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गंज क्षेत्र से चेक बाउंस के अभियोग में एक वारंटी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई है।