गुना नगर: जिला कोषालय में करोड़ों का स्टांप घोटाला, जिला ट्रेजरी ऑफिसर सस्पेंड, खचाजी पर कैंट थाने में FIR दर्ज
गुना जिला कोषालय में करोड़ो के स्टांप घोटाले मामले में 31 जनवरी को ट्रेजरी ऑफिसर राकेश कुमार को वित्त विभाग ने बड़ी लापरवाही मानते हुए आदेश जारी कर तत्काल निलंबित किया है। बाबू केशव वर्मा पर गुना कैंट थाना में FIR दर्ज हो चुकी है। 2018-19 से अब तक ₹3.74 करोड़ के स्टांप जारी कर ₹1.04 करोड की एंट्री की। ₹2.70 करोड का बड़ा घोटाला जांच में सामने आया।