सोमवार शाम करीब 5 बजे रोहतास जिले में लोकतंत्र के पर्व "मतदान" की तैयारी पूरी हो गई। मंगलवार, 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी मतदान दल निष्ठा और निष्पक्षता के संकल्प के साथ कठिन रास्तों से अपने-अपने पोलिंग बूथ की ओर रवाना हो गए हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे कल घर से निकलें, बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।