पन्ना: रफ़्तार का तांडव: पन्ना में खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 20 वर्षीय युवक जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा!
Panna, Panna | Jun 5, 2026 पन्ना के पहाड़ीखेरा में आज दोपहर रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला। अमरैया मोड़ पर एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और 20 साल का युवक राजेश लहूलुहान होकर तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।